नवगछिया । रंगरा ओपी के साधोपुर बांध पर किसान सुरो मण्डल उर्फ सुरेश मण्डल की निर्मम हत्या के बाद उसके पुत्र विकास कुमार के बयान के आधार पर रंगरा ओपी में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Total Downloads: 85
वहीं शुक्रवार को एसपी सुशांत कुमार सरोज ने घटनास्थल ओर जाकर मामले का पर्यवेक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर कटे हुए सूखे पेड़ को भी देखा जो कटा हुआ वहां पड़ा हुआ था।
एसपी ने ग्रामीणों के साथ साथ मृतक के पुत्रों से भी बात की। घटना के संबंध में परिवार के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मृतक के पुत्रों ने कहा कि हमें किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। वही गांव के लोग दबी जुबान में कुछ लोगों का नाम बता रहे हैं जिसपर घटना को अंजाम दिए जाने की बात बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस को भी कुछ लोगों का नाम बताया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद गांव की महिलाये खुले शब्दों में कुछ लोगों का नाम बता रही थीं जिसने घटना को अंजाम दिया। इसके बाबजूद मृतक के परिजनों का चुप रहना बता रहा है कि वे लोग डरे हुए हैं।
