नवगछिया । खरीक प्रखंड के तुलसीपुर गांव में रिटायर्ड आर्मी जवान ने शुक्रवार की रात नशे में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान गांव स्थित पंचायत के ग्राम कचहरी कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे लोग दहशत में आ गए।

मामले को लेकर पंचायत के सरपंच गोविंद कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि शुक्रवार की रात करीब 08:45 बजे ग्रामीणों की समस्याओं का पंच के साथ सुलह कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए और फायरिंग करने लगे। जिसके कारण ग्राम कचहरी का कार्य बाधित हो गया और सभी लोग भयभीत हो गए।

मैं बाहर निकलकर देखा तो देखा तो गांव का ही रिटायर्ड आर्मी जवान धर्मवीर कुमार उर्फ सिंटू और उसका सहयोगी गाली-गलौज कर रहा था। इसका विरोध करने पर उसने फिर से फायरिंग की। गोली कहचरी कार्यालय के ऊपर एस्बेस्टस में छेद करते हुए निकल गया।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *