नारायणपुर  । प्रखंड के बलहा, मधुरापुर, नारायणपुर, नवटोलिया सहित अन्य छठ घाट का बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने निरीक्षण किया।

गंगा नदी के घाट में पानी अधिक होने व कीचड़ को लेकर जनप्रतिनिधि को हिदायत दी कि अधिक से अधिक लोग घर पर ही छठ पर्व मनाएं। बीडीओ ने बताया कि पर्व को लेकर प्रखंड मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया है

उसमें चार शिक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है। 30 व 31 अक्टूबर को शिक्षक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि किशोर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *