नवगछिया। ढोलबज्जा के एक बाइक सवार की मौत गुरुवार को धमदाहा में एक अज्ञात पिकअप वैन से ठोकर लगने के बाद गिर कर हो गई है। मृतक की पहचान ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लूरी दास टोला निवासी पीएन शर्मा के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है.।
Total Downloads: 313
बताया जा रहा है कि- मृतक मिथुन गांव के हीं एक और युवक अमरेश शर्मा के पुत्र नितीश कुमार को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बनमनखी अपनी मौसी को लाने जा रहे थे, जैसे ही वह धमदाहा के ढकवा मोड़ समीप पहुंचे कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात पिकअप ने जोरदार ठोकर मार कर फरार हो गया।
सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल मिथुन का मौके पर हीं मौत हो गई।. वहीं उसके साथ बैठे नितीश कुमार की दायां घुठना फैक्चर हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते हीं परिजनों धमदाहा पहुंचे जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

