रंगरा प्रखण्ड स्थित रंगरा गांव में स्थापित काली मैया की प्रतिमा का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। शुक्रवार की सुबह से ही मैया की विदाई देने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ थी। महिलाएं विदाई गीत गा रही थीं। मेला कमेटी के अरुण कुमार चौधरी, दीपनारायण मण्डल, मुकेश मोदी, पंकज ठाकुर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मैया को विदाई दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 313
इस दौरान युवा मां काली के जयकारे लगाते रहे। भगवती मंदिर और बुढिया काली मंदिर में प्रदक्षिणा के बाद गांव भ्रमण करते हुए कलवलिया धार में मैया की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वहीं अभिया मे भी देर शाम तक प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
