भागलपुर जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़ी को एक साथ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने दोनों को शादी करा दी। मामला जिले के सुलतानगंज थाना इलाके के एक गांव का है। जहां एक नबालिक प्रेमी जोड़ी को रंगे हंथे इश्क लड़ाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गांव के हनुमान मन्दिर में दोनों को उसी हालत में शादी करा दी गई।
Total Downloads: 87
नबालिग प्रेमी जोड़ी का करीब एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पकड़े गए नबालिग जोड़ी करीब एक साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से छिप-छिपकर मिलते थे। गुरुवार की शाम के दोनों को ग्रामीण ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर सुल्तानगंज थाना पुलिस पहुंचकर प्रेमी जोड़ी को थाना लेकर चला गया। फिर दोनों के परिजनों को बुलाकर छोड़ दिया गया। वहीं मामले को लेकर विधि व्यवस्था डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष से जानकारी लेने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी।
दुपट्टा और गमछे को गांठ बांधकर लिया सात फेरे
ग्रामीणों के हाथ लगने के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़ी की शादी कराने के लिए हनुमान मंदिर लेकर गए जहां जल्द बाजी में शादी की पूरी व्यवस्था नही की गई। लेकिन हिन्दू रीति रिवाज को मानते हुए हनुमान जी को साक्षी मान कर गमछे और दुप्पटे से गांठ बांध कर सात फेरे लिया और मांग में सिंदूर भरकर एक दूसरे को हो गए। वहीं शादी से दोनों प्रेमी ओर प्रेमिका काफी खुश नजर आ रहे थे।

