नवगछिया। नवगछिया बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ पर पचगछिया टोला कदवा के समीप शनिवार को बस और बाइक की टक्कर में घायल एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी निवासी कैलू सिंह के पुत्र मनोरंजन कुमार व सधुआ गांव निवासी भैयाराम मंडल के पुत्र प्रमोद कुमार मंडल बाइक से पचगछिया टोला कदवा के समीप फोरलेन सड़क के कटे डिवाइडर होकर पूर्वी लेन की तरफ जा थे। इसी बीच सहरसा से भागलपुर जा रही निजी बस से बाइक की टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कदवा ओपी थाना की पुलिस ने इलाज के लिए दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल मनोरंजन कुमार की स्थिति ज्यादा नाजुक स्थिति बनी हुई थी। देर शाम इलाज के दौरान मायागंज में मनोरंजन कुमार की मौत हो गई। वहीं प्रमोद इलाजरत हैं। घटना के बाद बस को कदवा पुलिस ने जब्त कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *