नवगछिया में बाइक और बस की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी निवासी कैलु सिंह के पुत्र मनोरंजन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान साधुआ गांव निवासी भैयाराम मंडल के पुत्र प्रमोद कुमार मंडल के रूप में हुई हैं। घटना जिले के एनएच 58 स्थित पचगछिया टोला कदवा की है।
Total Downloads: 83
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों एक ही बाइक अपाचे पर सवार होकर, पचगछिया टोला कदवा समीप फोरलेन सड़क के कटे डिवाइडर होकर पूर्वी लेन की तरफ जा थे। इसी क्रम में सहरसा से भागलपुर जा रही एक मुन्द्रिका ट्रेवल्स बस बीआर 10PB 9549 से जोरदार धक्का लग गई।
घटना के बाद दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद सूचना मिलने के बाद मौके पर कदवा ओपी थाना की पुलिस। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले जाया गया। जहां दोनों की स्थिति नाजुक होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार की रात मनोरंजन कुमार की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल प्रमोद कुमार इलाजरत है। कदवा ओपी थाना की पुलिस ने बस को जब्त कर थाने पर ले गए।

