नवगछिया : इस्माईलपुर थाना के नवटोलिया सुदन टोला में रविवार की शाम लगभग पांच बजे शार्ट सर्किट से तीन घर जलकर राख हो गए। आग लगने से घर में रखा सभी समान पूरी तरह से जल गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
पीड़ित परिवार अंगदु मंडल, सुग्रीव कुमार ने बताया कि हमलोग छठ पूजा में घाट पर गये हुए थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई जिससे कि घर में रखा सभी सामान जल गया।
आग में जमीन के सभी कागजात, नगद साठ से सत्तर हजार रुपये और चार बकरी के बच्चे भी झुलस कर मर गए हैं। जिला परिषद विपीन मंडल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
