भागलपुर में एक अपार्टमेंट के लिफ्ट से उतरने के दौरान एक महिला दो घंटे तक फंस गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अग्निशमन की टीम पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद महिला को रेस्क्यू किया गया।
Total Downloads: 90
महिला की हालत गंभीर
पूरा मामला भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मूंदीचक स्थित लक्ष्मी नारायण अपार्टमेंट का है, जहां अपार्टमेंट में काम करने वाली महिला लिफ्ट से नीचे उतरने के दौरान अचानक फंस गई। अपार्टमेंट के लोगो ने मामले की सूचना पुलिस और अग्निशमन टीम को दी, जिसके बाद घंटों मशक्कत के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महिला की पहचान तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मूंदीचक भट्टा रॉड के निवासी विनोद पासवान की पत्नी वीणा देवी उर्फ फुलो देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वीणा दो दिन पहले ही इस अपार्टमेंट में काम पकड़ी थी और आज काम करने के बाद अपार्टमेंट के चौथे तल्ले से उतर रही थी। इसी बीच वह दो घंटे तक लिफ्ट में फंस गई, जिसके बाद दमकल की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद कटर से ग्रिल काट कर महिला को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं लक्ष्मी नारायण अपार्टमेंट में काम करने वाली महिला के फंसे होने की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए। वहीं स्थानीय लोगों ने इसे अपार्टमेंट की लापरवाही बताया है।

