नवगछिया : नवगछिया के गौशाला रोड स्थित गौशाला मेला से मोटरसाइकिल की चोरी करने का प्रयास कर रहे हरनाथचक निवासी विक्की कुमार को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. बात सामने आयी है कि मेले से पिछले दिनों दो मोटरसाइकिलों की चोरी हो गयी है.

पुलिस द्वारा किये गए पूछ ताछ में विक्की कुमार ने अपने एक सहयोगी पड़ोसी कुंदन कुमार का नाम बताया. जिसके आधार पर पुलिस ने जब कुंदन के घर पर छापेमारी की तो कुंदन घर से भाग गया

उसके घर से एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया गया. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गयी है जबकि विक्की कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *