7f433642c038b6e8ca8fb4674edf6761.jpg;,,;3,480x

Whatsapp group Join

अधिकतर लोग सोचते हैं कि जादू-टोना अंधविश्वास वाली चीजें केवल भारत में ही होती हैं। अगर आप भी एेसा सोचते हैं तो यह गलत है। आज हम आपको एक एेसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां सबसे बड़ा जादू टोने का बाजार है। अमेरिकी देश मेक्सिको ड्रग्स माफियो की गैंगवार के लिए पूरी दुनिया में बदनाम है। इस देश की एक और खासियत है यहां का सोनोरा विचक्राफ्ट मार्केट जोकि दुनिया का सबसे बड़ा विचक्राफ्ट मार्केट है।आपको बता दें कि सोनोरा एक सुपर मार्किट है। इसकी स्थापना 1950 में हुई थी। इस बाजार में जरूरत की सभी चीजें मिलती है। इस मार्किट के एक हिस्से में हर्बल मेडिसिन और तंत्र विधा और जादू-टोने का सामान मिलता है। वैसे यह विश्व का इकलौता बाजार है जहां जादू-टोने का सारा सामान मिलता है। इस मार्किट में हर हर्बल मेडिसिन की दुकान पर जादू-टोने की चीजें मिलती है। हर दुकान पर एक डॉक्टर होता है जिसे जादू-टोने की अधिक जानकारी होती है। कहा जाता है कि ये डॉक्टर्स हर समस्या का समाधान करते हैं।हर्बल दवाइयों के अलावा इस मार्किट में तांत्रिक विधा में काम आने वाली कुछ एेसी चीजें बेची जाती है जो कानून बेचना अवैध है। इनमें कई प्रजातियों के जानवरों की खाल, नाखून और दांत होते है। हमिंग बर्ड इस बाजार में सबसे अधिक बिकती है। हमिंग बर्ड एक छोटे आकार की चिड़िया होती है जिसे ये लोग मारकर सुखाकर बेचते हैं। यह मार्किट मेक्सिको आने वाले पर्यटकों का एक प्रमुख आकर्षण बन

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet