नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी भाजपा नेता नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह का लाइसेंसी पिस्टल काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बरामद कर लिया एव घटना में शामिल आरोपित गोपालपुर गांव निवासी रोहित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम को भाजपा नेता गुलाबी सिंह के घर में चोरी करने की नियत से घुसा तथा उसने बारी बारी से उनके सभी घरों के सामानों को उलट पुलट करने के दौरान जैकेट में रखे पिस्टल पर पडी और पिस्टल लेकर आराम से अपने घर चला गया।

दूसरे दिन सुबह रोहित पिस्टल को विक्री हेतु कई लोगों से बातचीत कर रहा था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, मार्कण्डे सिंह गोपालपुर थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली तथा आरोपित से पूछताछ कर मामले का खुलासा किया। एसडीपीओ ने पुरे मामले में उद्भेदन होने की बात कही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *