नवगछिया। नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के श्रीपुर पुल के पास फोरलेन से हथियार के बल लूटा गया टोटो को नवगछिया पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर बरामद कर आरोपी नारायनपुर भवानीपुर निवासी गोपाल झा को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके अलावे पुलिस ने छापेमारी में एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। वहीं नदी थाना क्षेत्र से भी पुलिस द्वारा हथियार बरामद किया गया है। इस संबंध में वरीय पदाधिकारी गुरुवार को प्रेस वार्ता करेंगे।

नवगछिया। ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कटिहार के काढ़ागोला में लूटी गई काले रंग की पल्सर मोटर सायकिल को बरामद करते हुए लुटेरे सुमन कुमार पिता बैद्यनाथ यादव घर धोबीनिया बासा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया उसने काढ़ागोला में यह बाइक छीनी था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *