रंगरा में पांच दिवसीय श्रीरामचरितमानस और गीता ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रवचन करते हुए स्वामी यादवेंद्रानंद ने कहा कि आत्मा परमात्मा की बातों को ध्यान से सुनो,

सुनी हुई बातों पर मनन करो, फिर समय के पूर्ण सदगुरु के शरण में जाकर ईश्वर का दर्शन करो और फिर घर गृहस्थी में रहकर कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने जीवन को सन्मार्ग की ओर प्रेरित करो।

स्वामी संसदानंद जी ने भी शास्त्र सम्मत विचार दिए। साध्वी शीतली भारती,साध्वी पुष्पा भारती एवं चंदन कुमार ने सुमधुर संगीत से हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *