नारायणपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ करते हुए प्राचार्य रोशन लाल ने पुस्तक को मानव जाति का सर्वोत्तम मित्र बताया।

पुस्तकालयाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन लेखन, पुस्तक समीक्षा, निबंध लेखन, स्वरचित कविता एवं कहानी लेखन जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

मौके पर शिक्षक अमूल कुमार वर्मा, सरिता वर्मा ज्योति चौधरी ,सोनिया रानी, पूर्णेन्दु पाल भारती,पशुपति नाथ पांडे ,एस के झा पुस्तक मेला का बारीक अवलोकन कर रहे थे। कक्षा बारहवीं के छात्र सागर,रचित, अपूर्व कृष्ण,आशीष के साथ ही साथ कनीय कुमारी पलक ,तान्या,सानिया ,शिवांश,समरेश, मिथिलेश का योगदान सराहनीय रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *