नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का चौथा दिन सुबह प्रार्थना और अभ्यास से आरंभ हुआ और शारीरिक जर्क, तृतीय सोपान पाठ्यक्रम जांच, एक्टिविटी जांच आदि के बाद संध्या में कैंप फायर से शिविर का समापन हुआ। प्राचार्य रोशनलाल ने कहा यह एक जीवनोपयोगी गतिविधि है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। जो स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तरदायी नागरिक बनने में मदद करती है।

स्काउट एंड गाइड के पूरे कार्यक्रमों का नेतृत्व पूर्णेन्दु पाल भारती जिला प्रशिक्षण आयुक्त कर रहे हैं। जहानाबाद जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार, अरवल जिला संगठन आयुक्त विजय कुमार सिन्हा, औरंगाबाद हिमालयन वुड वेज राजकुमार प्रसाद गुप्ता और भागलपुर जिला संगठन आयुक्त आकांक्षा प्रिया उन्हें सहयोग कर रहे हैं।

पूरा कार्यक्रम वास्तव में सीखने और कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह एक स्वयंसेवी और गैर राजनीतिक आंदोलन है जो हर एक को लक्ष्य एवं सिद्धांतों के आधार पर कार्य करने की प्रेरणा देता है। पीपी भारती ने बताया स्काउट और गाइड का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और सामाजिक क्षमताओं का विकास करना है और करके सीखने में विश्वास रखता है। आगंतुकों ने बताया यह कुछ सिद्धांतों पर राज करता है जिसमें व्यक्ति ईश्वर ,लोगों एवं स्वयं के प्रति कर्तव्यनिष्ट बनता है।

इसमें प्रतियोगिता की रूचि के अनुसार विभिन्न प्रगतिशील एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। 21 जिलों के नवोदय से भाग ले रहे बच्चों ने बताया इस शिविर में काफी कुछ सीखने को मिलता है और मुझे स्काउट/गाइड में मिले उपलब्धियों पर गर्व है। इसका समापन सोमवार को भव्य कार्यक्रम में प्रमाणपत्र प्रदान कर किया जाएगा। विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ ही साथ छात्र-छात्राओं का सहयोग से ही इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *