नवगछिया। अनुमंडल स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा नवगछिया बाजार में, मंगलवार को एक शिविर लगा कर ग्राहकों के 30 नए बचत खाता खोले गए।. मौके पर शाखा प्रबंधक शुभम कौशिक ने बताया कि- नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस (24 नवंबर) के मौके पर तीन दिवसीय बचत खाता खोलने का शिविर लगाया गया है.
Total Downloads: 83
मौके पर पहले दिन युवाओं की भागीदारी ज्यादा होने की बात कही गई है. सभी नए खाता धारकों के एटीएम और चेकबुक सुविधा युक्त खाता खोला गया और मौके पर हीं पासबुक निर्गत कर दिया गया.।
मौके पर एसके दत्ता, श्वेता कुमारी, स्वप्नदीप आनंद ने मदद किया। शाखा प्रबंधक शुभम कौशिक ने यह भी बताया कि- बचत खाता खोलने का यह विशेष शिविर 24 नवम्बर अनुमंडल स्थापना दिवस तक चलेगा।

