बिहपुर । बिहपुर प्रखंड के ट्राईसम भवन परिसर में गुरुवार को एनएच 106 मिसिंग लिंक (30 किलोमीटर) बिहपुर से वीरपुर तक हरिओ गांव के समीप बन रहे टोल प्लाजा निर्माण के बीचोबीच आ रही गुम्माशाह  अलेह हीरहमा की मजार को हटाने को ले कमेटी के सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई।

बैठक में टोल प्लाजा निर्माण  के बीचोबीच आ रही मजार को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की बात पर कोई सहमति नहीं बन सकी। करीब तीन घंटे तक तक बैठक चली। मजार कमेटी के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों का कहना था की मजार उसी जगह रहने दी जाय। चूंकि वहां मजार सहित सैकड़ों लोगों का कब्र है। मजार से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। जिसे हटाया नहीं जा सकता है।

वहीं प्रशासनिक पदाधिकारियों  द्वारा कमेटी के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि टोल प्लाजा निर्माण में मजार बाधक बन रही है। मजार दूसरी जगह शिफ्ट नहीं होगा तो हमेशा सड़क दुर्घटना की स्थिति बनी रहेगी। एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि मजार दूसरी जगह शिफ्ट करने के मुद्दों पर कुछ बिंदुओं पर बात बनी है।

अगली बैठक में इस मसले का हल निकाला जाएगा। बैठक में एसडीओ उत्तम कुमार के अलावा एसडीपीओ दिलीप कुमार, बीडीओ सतीश कुमार, प्रभारी सीओ रोहित कुमार, आरओ आमिर हुसैन व इंस्पेक्टर विनय कुमार व झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार जिप सदस्य मोइन राइन, इरफान अलाम, रोहित आनंद शुक्ला, निरंजन चौधरी, मुखिया सलाउद्दीन समेत अन्य कई लोग मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *