ढोलबज्जा पंचायत के वार्ड-8 गरैया में आंगनबाड़ी केंद्र तो बनाया गया है, लेकिन यहां पांच साल से ताला लटका है। सरकारी राशि खर्च कर 7 बच्चों को शिक्षा देने के लिए भवन का निर्माण होने के बाद से यह भवन 7 धूल फांक रहा हैं। यहां सेविका और सहायिका नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हैं।

जिसके कारण अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने नही भेज पा रहे है। यही नहीं केन्द्र पर मिलने वाली सुविधा भी महिलाओं को नहीं मिल रही हैं। ग्रामीण बताते हैं कि आंगनबाड़ी केंद्र बने 5 वर्ष हो – गए लेकिन आजतक पढाई शुरू नही द हुई हैं। पंचायत के सरपंच सुशान्त कुमार ने कहा कि नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र बना कर सेविका ओर सहायिका बहाल करनी चहिए, लेकिन बाल विकास पदाधिकारी और वरीय पदाधिकारी की उदासीनता के कारण केन्द्र का ऐसा हाल है। इस संबंध में नवगछिया सीडीपीओ ने कहा की जानकारी नहीं थी. आज जानकारी मिली है। देखते हैं कि यह केंद्र क्यों बंद है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *