नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शनिवार की सुबह नवगछिया पुलिस ने एक युवक को चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक पटना जिला के घोश्वरी का रहनेवाला कुंदन सिंह बताया जा रहा है।
Total Downloads: 189
पूछताछ में उसने बताया कि वह बंगाल से गांजा लेकर ट्रेन से आ रहा था उसे कुर्सेला उतरना था लेकिन वह वहां नहीं उतर सका। खरीक स्टेशन पर उतरने के बाद वह तेतरी जीरो माइल पहुचा वहां से वह कुर्सेला जाने के लिए बस पकड़ता इसी दौरान पकड़ा गया।
खरीक के कुछ लोगो ने बताया कि वह युवक अक्सर बंगाल से गांजा लेकर ट्रेन से खरीक उतरता था और वहां से पान और चाय की गुमटी में गांजा देते हुए नवगछिया से कुर्सेला तक गांजा बेचता था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

