नवगछिया । यूपीएससी के कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा 2022 में रंगरा मदरौनी के शुभम ने ऑल इंडिया में 14वाीं रैंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। यूपीएससी के सीडीएस परीक्षा में सफलता पाने वाले अवकाश प्राप्त हवलदार संजीत कुमार सिंह व श्वेता सिंह के पुत्र शुभम कुमार ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल से 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने के बाद पटना साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।
Total Downloads: 160
उसके बाद डिफेंस की परीक्षा के लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी। लगातार वे 5 बार डिफेंस की परीक्षा में पहले असफल रहे। परंतु इस बार 2022 की परीक्षा में उन्हें पूरे देश भर में 14वीं रैंक आया है जबकि एयरफोर्स में तीसरी रैंक लाकर सफलता हासिल की है।
इस सफलता का श्रेय शुभम ने खुद के द्वारा की गयी कठिन परिश्रम व अपने माता पिता का आशीर्वाद व गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। इस शानदार सफलता पर ग्रामीण सह भागलपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ रोशन सिंह, सेवानिवृत्त फौजी विभांशु सिंह, चचेरे भाई शिक्षक सोनू सिंह, सीए राहुल सिंह, कंचन सिंह, सोनीत सिंह, अवनीत सिंह, सत्यवीर सिंह, वर्तमान फौजी कन्हैया जी समदर्शी, भास्कर कुमार, सुजीत सिंह, ग्रामीण सौरव, अशोक सिंह डब्लू, प्रशांत सिंह, संतोष सिंह, कौशल सिंह, ब्रजेश सिंह आदि ने भी बधाई दी है।

