नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में श्री गोपाल गौशाला में कार्यरत गौसेवक के बीच ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ो का वितरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत लायन विश्व प्रार्थना एवं क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल के संबोधन से हुई.
Total Downloads: 160
इस जनहित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री निर्मल कुमार चौधरी, अधिवक्ता आयकर विभाग पटना की उपस्थिति रही. उन्होंने लायन्स क्लब के द्वारा किये जा रहे कार्यो की काफी सराहना की. इस सेवा कार्यक्रम में लायन बिनोद कुमार चिरानियाँ जी के सहयोग से सभी गौसेवक के बीच कम्बल वितरण का कार्य किया गया.
उपस्थित डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सराफ के साथ साथ सभी लायन सदस्यों ने क्लब के द्वारा जारी सेवा कार्य हेतु पुनः संकल्प लिया. लोगों को विश्वास दिलाया कि क्लब अपने उद्देश्य पीड़ित मानव की सेवा हेतु संकल्पित था और संकल्पित रहेगा. इस सेवा कार्य में लायन डॉ बी एल चौधरी, लायन अजय रुंगटा, लायन मनोज सर्राफ, लायन बिनोद केजरीवाल,पूर्व सदस्य रतन लाल डोकानियाँ, नरेश केडिया, गोपाल केजरीवाल के साथ कई गणमान्य जनों की उपस्थिति रही.

