बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात थानाक्षेत्र के सतियारा गांव से दो लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तस्कर सतियारा गांव निवासी पवन सिंह है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
जिसे शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया। इधर झंडापुर ओपी पुलिस ने कबारी टोला जमालपुर से 5 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ओपी प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर मिल्की गांव निवासी मो. शौकत है। जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
