नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड में बरौनी स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण सोमवार से 9 दिसंबर तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।

रेल मुख्यालय द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच से नौ दिसंबर तक रद्द रहेगी। कटिहार से समस्तीपुर और समस्तीपुर से कटिहार सवारी गाड़ी 6 से 9 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। कटिहार से बरौनी और बरौनी से कटिहार जाने वाली सवारी गाड़ी 6 से 8 दिसंबर और बरौनी से कटिहार जाने वाली गाड़ी 6 से 9 दिसंबर तक रद्द रहेगी। इन गाडियों के अलावा कई मेल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध-आसाम एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन 5 से 7 दिसंबर तक किया गया है।

यह गाड़ी खगडिया नरहन होते हुए समस्तीपुर जाएगी। समस्तीपुर से नरहन खगडिया होते हुए वापस कटिहार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 12487 सीमांचल एक्सप्रेस जो जोगबनी से आनंद विहार जाती है, 5 से 7 दिसंबर तक खगडिया नरहन समस्तीपुर मुज़फ़्फ़रपुर होते हुए पाटलिपुत्र जाएगी। इसी तरह से आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस भी 5 से 7 दिसंबर तक मुजफ्फरपुर समस्तीपुर नरहन होते हुए खगड़िया पहुंचेगी।

अम्रपाली एक्सप्रेस 5 से 12 दिसंबर तक खगड़िया नरहन होते हुए समस्तीपुर होते हुए जाएगी। इसी तरह अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस गाड़ी के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है। महानंदा एक्सप्रेस कटिहार नहीं आएगी। यह ट्रेन किशनगंज, मालदह टाउन, कुमादपुर होते हुए किऊल-मोकामा से पटना जाएगी। इसी तरह से सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस जो दिल्ली से सिक्किम तक जाती है, इसके रूट में भी परिवर्तन करते हुए इसे मोकामा मालदा टाउन होते हुए किशनगंज चलाया जाएगा। कटिहार से टाटानगर जाने वाली गाड़ी का भी मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है।

अगले आदेश तक इसे मुंगेर रूदलपुर होते हुए किऊल तक चलायी जाएगी। टाटा से कटिहार जाने वाली गाड़ी के मार्ग में परिवर्तन करते हुए किऊल-मुंगेर होते हुए खगड़िया होकर कटिहार जाएगी। वहीं लोकमान्य तिलक से डिब्रूगढ़ जाने वाली दादर एक्सप्रेस 7 दिसंबर से अगले आदेश तक किऊल-जमालपुर होकर खगड़िया अप-डाउन करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *