नवगछिया। इस्माईलपुर थाना अंतर्गत विक्रमशिला सेतु के पास गंगा नदी के पूर्वी हिस्से में अज्ञात महिला का शव स्थानीय लोगों ने देखा। लोगों ने इसकी सूचना इस्माईलपुर पुलिस को दी।
इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

