बिहपुर । बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी नन्दन यादव का अपने ही चाचा देवो यादव ने ईंट से सिर व नाक पर हमला कर दिया। जिस कारण सिर पर चोट आई और नाक टूट गया। घायल नन्दन ने बताया कि मेरा किसी  के पैसा का लेनदेन था।

उसी को मेरे चाचा शह दे रहे थे। मैंने कहा आपको क्या लेना देना है। इसी बात पर ईंट से हमला कर दिया। घायल नंदन को बिहपुर सीएचसी इलाज को भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने मायागंजरेफर कर दिया। इधर दूसरे पक्ष से देवो यादव और उसकी पत्नी उन देवी भी घायल हो गई है।

देवो यादव का भी नाक टूट गया है और पत्नी भी घायल है। उसको भी बिहपुर सीएचसी इलाज को भेजा गया। जहां से उनको को मायागंज रेफर कर दिया गया। झंडापुर ओपी प्रभारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। सूचना के आलोक में पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *