भागलपुर  जल जीवन हरियाली अभियान की समीक्षा बैठक में नारायणपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) की अनुपस्थिति को डीएम ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने बैठक में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन में शिथिलता व लापरवाही के कारण उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए कार्रवाई के निर्देश डीडीसी को दिए।

मंगलवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई। अमृत सरोवर निर्माण व जीर्णोद्धार की समीक्षा में पूर्ण कार्यों की संख्या 40 पाई गई। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शेष योजनाओं को अविलम्ब पूरा करने के निर्देश दिए गए। अभियान अन्तर्गत निर्धारित कार्यों में एक सार्वजनिक कुआं को चिह्नित कर उनका जीर्णोद्धार करना है।

चिह्नित कुओं में से अभी तक 1371 कुओं का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण करा लिया गया है। शेष जीर्णोद्धार कार्य अविलम्ब पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। अभियान अन्तर्गत जल संरक्षण के उद्देश्य से चापाकलों, कुओं आदि के किनारे सोख्ता का निर्माण भी किया जाना है। अभी तक चापाकलों के किनारे 3657 सोख्ता का निर्माण पूरा हुआ है। कुओं के किनारे 396 सोख्ता का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

बैठक में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य बहुआयामी लक्ष्यों की प्राप्ति के उद्देश्य से क्रियान्वित जल जीवन हरियाली अभियान अन्तर्गत निर्धारित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई। चेकडैम निर्माण की अद्यतन स्थिति समीक्षा क्रम में जानकारी मिली कि अभी तक 53 चेकडैम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। डीआरडीए निदेशक और मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *