नारायणपुर। प्रखंड के भवानीपुर पुलिस ने बस स्टैंड में शराब की नशे में हंगामा कर रहे खगड़िया जिला अंतर्गत महेशखूंट निवासी मो.जावेद, रोहित कुमार, रवि कुमार और मधेपुरा जिला के फुलौत निवासी रविन्द्र कुमार को बस स्टैंड में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं नारायणपुर के पप्पू यादव, भविश यादव और कारे लाल के खिलाफ वारंट होने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि सभी का मेडिकल जांच कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया व भागलपुर भेजा गया।

