नवगछिया : नवगछिया में बुधवार को पूर्वी रेलवे केबिन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को लेकर रेलवे फाटक बंद रहेगा। अनुमंडल प्रशासन के द्वारा रेलवे फाटक बंद रहने की जानकारी मंगलवार को दी गई है, जिसमें बताया गया है कि बुधवार को रेलवे के द्वारा फाटक पर बीसीएम कार्य की जानकारी दी गई हैं जिसमें कि सड़क क्षतिग्रस्त स्थिति में रहेगा।

इसके मद्देनजर बुधवार को सुबह से ही रेलवे फाटक बंद रहेगा। नवगछिया बाजार आने का रास्ता मील टोला रेलवे फाटक से होकर रहेगा।

अनुमंडल प्रशासन के द्वारा इस दौरान होने वाली परेशानियों के मद्देनजर मंकदपुर चौक एवं पूर्वी रेलवे फाटक पश्चिमी रेलवे फाटक पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है जो कि यातायात की व्यवस्था को सुचारु रखेंगे। इस दौरान मकन्दपुर चौक, समपार के उत्तर और पश्चिम केबिन पर एक पुलिस पदाधिकारियो को एक चार ससस्त्र पुलिस बलों के साथ तैनात किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *