इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे इसके यूजर अपने दोस्तों का लोकेशन भी जान सकेंगे और यह सुविधा रियल टाइम होगी।
Total Downloads: 291
डब्ल्यूएबीटाइंफो जो व्हाट्सएप के बारे में सूचनाएं लीक करने के लिए जानी जाती है। इसके ट्विटर एकाउंट के मुताबिक यह फीचर एंड्रायड के वीटा वर्शन 2.17.3.28 पर और आईओएस के 2.16.399प्लस पर उपलब्ध है, लेकिन यह डिफाल्ड रूप से सक्रिय नहीं है।
फोनएरेना डॉट कॉम की सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘लोकेशन की जानकारी एक मिनट, 2 मिनट, 5 मिनट या अनिश्चित काल के लिए ली जा सकती है। यह उस वक्त काफी काम की होगी जब आप किसी एक नियत स्थान पर दोस्तों के समूह से मुलाकात करना चाहते हैं तो आपको पता चलता रहेगा कि कौन कितनी दूरी तक पहुंचा है।’
