नवगछिया : जम्मू कश्मीर में दो से चार दिसंबर तक आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में इस्माइलपुर भागलपुर के सुबोध कुमार दास ने स्वर्ण पदक और रवीश कुमार ने कांस्य पदक लाकर बिहार का नाम रौशन किया हैं। यह जानकारी भागलपुर के एकेडमी सचिव ब्रजेश कुमार ने दी।

दोनों खिलाड़ियों को इस्माइपुर प्रखंड जिला परिषद विपिन कुमार मंडल, नारायणपुर लक्ष्मीपुर मुखिया संजय मंडल साथ पश्चिमी भिट्टा पंचायत समित अरविंद गुप्ता, अभिषेक गुप्ता राहुल, पंकज, सोनू, अंकज, मनोज दास शिक्षक चपेन्द्र कुमार, राजीव मंडल, ब्रजेश कुमार आदि ने बधाई दी है। इसके पहले भी सुबोध ने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के लिए पदक ला चुके है।

आगामी खेल तोराकंद में होने वाले एशिया सैम्बो. चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे। मुई थाई 15 से 16 दिसंबर तक अगरतला में होने जा रहा हैं। जिसमे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 12 दिसंबर को बिहार के सुबोध, रविश और अमृता का चयन हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *