नारायणपुर। प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत भ्रमरपुर चौदह नंबर सड़क किनारे सरकारी जमीन और एक गली से 19 घर, दुकान व झोपड़ी को दणडाधिकारी नारायणपुर जेएसएस प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण को सीओ अजय सरकार और बीडीओ हरिमोहन के समक्ष भवानीपुर, बिहपुर, खरीक व झंडापुर पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाया।

सीओ ने बताया कि एक घर वाले ने एक सप्ताह का समय लिखित आवेदन पर लिया। एक सप्ताह के अंदर वह खुद मकान हटा लेंगे, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह सहित अन्य जिला पुलिस बल मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *