नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड के इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में विधि व्यवस्था और अवैध वसूली को लेकर के स्थानीय लोगों के आरोपों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने खुद जांच की। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शिक्षकों से सारी रिपोर्ट की मांग की है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ विद्यालय पहुंचकर वहां की समस्या से अवगत हुए। विद्यालय में छात्रों के नामांकन के नाम पर अवैध वसूली, कस्तूरबा छात्रावास में बिना छात्रा के रहते उपस्थिति बनाने को लेकर के गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी जानकारी मांगी है।

प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई विभाग द्वारा की जा रही है। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर चारदीवारी के नीचे सुरंग है जो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। इसी तरह से विद्यालय में पूरी लाइट की व्यवस्था नहीं है। शौचालय की व्यवस्था नहीं है। बालिका विद्यालय है लेकिन यहां पर चारदीवारी नहीं है। इसलिए कई तरह से असुरक्षित है इस मौके पर स्थानीय लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *