नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर राज पैलेस के सामने टोटो पलटने से एक किशोर की मौत हो गई है। मृतक किशोर की पहचान डुमरिया कालूचक गोपालपुर निवासी कैलाश सिंह के 13 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है।

मृतक के पिता ने कैलाश सिंह बताया कि वह एनएच 31 एक बाइक शोरूम के बगल में चाय की दुकान चलाते हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए अलग से कमरा बना दिया है। वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए पूर्णिया गए हुए थे। बड़ा बेटा भी घर चला गया था। सत्यम अकेले दुकान पर था।

आशंका जताई जा रही है कि सत्यम दुकान का ही कुछ सामान लेने के लिए मकनपुर चौक के तरफ आया था। दुर्घटनास्थल पर एक झोला भी मिला है जिसमें पान मसाला रखा था। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शव का पंचनामा करवा कर गोपालपुर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *