नवगछिया में आगामी 18 तारीख को होने वाले नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण हो इसके लिए नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नवगछिया थाना से होते हुए महाराज जी चौक मक्कातकिया, स्टेशन रोड सहित नगर परिषद क्षेत्र में भ्रमण करते हुए थाना पहुंची।
मतदाताओं काे डरने की जरूरत नहीं
एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है लोग को असामाजिक तत्व की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दें उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न बूथों और बाजार में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। एसडीपीओ ने कहा कि चुनाव आयोग के गाइडलाइन पर कार्य किया जा रहा है। 28 वार्डों में सेक्टर बनाए जाएंगे चार बिल्डिंग पर एक सेंटर बनाया जाएगा जो नवगछिया एसपी के दिशा निर्देश पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान करने वालों को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है।
पर्याप्त पुलिस बल रहेंगे मौजूद
नगर परिषद चुनाव को लेकर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध होने की बात एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कही उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त बल मौजूद है अगर अन्य बल लेने की आवश्यकता पड़ेगी तो दूसरे जिले से भी मांग की जाएगी। भागलपुर से भी पुलिस बल चुनाव को लेकर नवगछिया पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर 30 बिल्डिंग बनाए गए हैं। जिसमें पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल उपलब्ध रहेंगे।


