नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन के पीछे परिसर में गुरुवार की सुबह छह बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव नवगछिया रेल जीआरपी ने बरामद किया है। रेल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया गया, लेकिन देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी थी।
Total Downloads: 185
वहीं आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। इस बारे में रेल जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर के पैनल रूम के पीछे
परिसर से बरामद शव देखने से प्रतीत होता है कि 30-35 वर्षीय विक्षिप्त भिखारी है और ठंड की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि शव के शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक जीआरपी थाना में सुरक्षित रहेगा।

