नारायणपुर । प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला पंचायत वार्ड संख्या पांच गोपालपुर गांव में शुक्रवार की सुबह अलाव की आग से ग्यारह घर जलकर राख हो गए। वहीं एक मासूम झुलस गई।

मुखिया अरविंद मंडल व अरूण मंडल ने बताया कि घटना लगभग सुबह सात बजे की है। गांव के बाल्मीकि मंडल के घर पर अलाव की आग झोपड़ी में लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि आधे घंटे में ग्यारह लोगों कुशा देवी, राजेश मंडल, प्रमोद मंडल, राकेश मंडल, ज्ञानी मंडल, सिंहेश्वर मंडल, रूदल मंडल, चन्द्रशेखर मंडल, उदय मंडल, रंजीत यादव व रोहित मंडल का घर जल गया।

चन्द्रशेखर मंडल की तीन वर्षीय बच्ची ममता कुमारी आग की चपेट में आने पर झुलस गई। ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची को तुरंत निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। मुखिया ने सीओ अजय सरकार व बीडीओ हरिमोहन कुमार के साथ बिहपुर पुलिस को भी सूचना दिया।

सीओ अजय सरकार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज दिया जांच कर सभी पीङित परिवार को मुखिया के द्वारा चूड़ा, शक्कर, प्लास्टिक सीट सहित अन्य समान दिया गया। सीओ ने अग्निपीड़तों को कंबल और 9800 रुपये का चेक दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *