नवगछिया। थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास वाहन की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गयी। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक काला पैंट, चेक शर्ट, काला इनर पहने हुए है। गले में चेकदार मफलर है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
उसकी जेब में पैसे और दुकान से लिये गए समान का लिस्ट था। घटना की सूचना पर नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक साइकिल से नवगछिया से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जीरोमाइल तेतरी के पास अनियंत्रित ट्रक ने उसे ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
