नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के कई प्रखंडों प्रखंड अध्यक्ष को बिहार कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनोनीत किया गया है। शंकर सिंह अशोक को पुन: गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 175
इस्माईलपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बटेश्वर प्रसाद मंडल को, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह व नवगछिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विजय राय को मनोनीत किया गया है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार के कई प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष के मनोनीत होने की जानकारी दी है। प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक ने बताया कि हम लोगों को बिहार कांग्रेस कमेटी के पीआरओ अजय तमता के द्वारा यह मनोनयन का पत्र मिला है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
