नवगछिया । नगर परिषद चुनाव छिटपुट घटनाओं के बीच सम्पन्न हुआ। चुनाव में 59.25 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया। वहीं महिला मतदाताओं ने 60.57 प्रतिशत, जबकि पुरुष में 59.24 प्रतिशत  की भागीदारी रही। सुबह से ही मतदान केंद्र पर पुरुष मतदाताओं के साथ-साथ महिलाओं की भी लंबी कतार देखी गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

चलंत मतदान केंद्रों पर झड़प पहुचे एसडीपीओ :

मतदान शुरू होते ही राजेन्द्र कॉलोनी के चलंत मतदान केंद्र 10 पर दो प्रत्याशी समर्थक आपस मे भीड़ गए। सूचना पर एसडीपीओ दिलीप कुमार वहां पहुचे और अतिरिक्त पुलिस को लगाया।


नवगछिया Appsoup

मतदान केन्दों पर दो समर्थकों के बीच हुई मारपीट:

 नगर परिषद नवगछिया के सामुदायिक भवन मक्खाताकिया मतदान केंद्र पर वार्ड नंबर 18 से पार्षद पद के दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच नोकझोंक के बाद  जमकर मारपीट हुई। इस मामले पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि अब तक दोनों में से किसी भी पक्षों की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकयत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ईवीएम हुआ खराब, 1 घंटा मतदान बाधित: वही नवगछिया नगर परिषद वार्ड नंबर 24 के प्राथिमक विद्यालय देशवाली कन्या मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद 89 मतदान हो चुका था। इसके बाद सभापति उम्मीदवार वाली ईवीएम मशीन खराब हो गई जिससे करीब 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा। वहीं श्रीपुर में वार्ड 2 के मतदान केंद्र संख्या एक पर ईवीएम का तार छोड़ने के कारण मतदान की गति धीमी रही। बाद में वहां ईवीएम को ठीक किया गया।

मुंशी पुस्तकालय में दारोगा ने पोलिंग एजेंट को पीटा :  बाजार के अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय में एक प्रत्याशी के मतदान केंद्र के अंदर जाने पर दूसरे प्रत्याशी से झड़प। वहीं ड्यूटी पर रहे युवा दरोगा ने मोबाइल लेकर आये कई पोलिंग  एजेंट को पीटा। पिटाई के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी।

दो स्थानों पर बदला गया ईवीएम

मतदान के दौरान गड़बड़ी पर वार्ड 25 के बूथ संख्या 2 पर मॉक पोल के दैरान गड़बड़ी पर ईवीएम बदला गया। वहीं वार्ड 24 के बूथ संख्या एक पर 11 बजे ईवीएम बदला गया।

छह लेयर पुलिसिंग से मतदाताओं में उत्साह :

मतदान के दौरान छह लेयर पुलिसिंग से मतदातों में उत्साह जगा और मतदाताओं ने जमकर मतदान में हिस्सा लिया।इस दौरान काले गमछे ,काला चश्मा लगाए मोटर सायकिल जवान घूम घूमकर शांतिपूर्ण मतदान का माहौल बनाते रहे।

पांच मिनट तक बटन दबाने के बाद भी  वोट नही गिरने का आरोप :नवादा के ठाकुरवाड़ी सामुदायिक भवन में मतदान करने गई चमेली देवी ने बताया कि पांच मिनट तक बटन दबाने के बाद भी वोट नहीं गिरा।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में सुबह 7 बजे से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुई। भयमुक्तय और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराए जाने को लेकर 7 लेयर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई। किसी बूथ से कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं एसडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि शांति पूर्ण वातावरण में चुनाव हुआ है। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है। दो ईवीएम बदला गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....