नवगछिया । नवगछिया के कोसी पार कदवा ओपी थाना क्षेत्र के जंगली टोला कदवा में गुरुवार को महिला की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई। घटना दिन के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। महिला की हत्या धारदार कुदाल से काट कर की गई है। शव जंगली टोला व पकरा टोला कदवा के बीच मक्के के खेत से पुलिस ने बरामद की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। वहीं पुलिस ने शव से करीब 10 मीटर दूर कास की झाड़ी में खून लगा कुदाल भी बरामद कर लिया गया है, जिससे काट कर महिला की हत्या की गई थी। महिला के सिर के पिछले हिस्से पर गहरे जख्म के निशान हैं। मृतका की पहचान राजू शर्मा उर्फ राजेश की पत्नी खुशबू देवी के रूप में की गई है। शव के साथ विलाप कर रहे मृतका के ससुर जोगी शर्मा ने बताया कि खुशबू करीब 11:00 बजे घर से कोसी पार करीब 500 मीटर दूर खेत में लगे मक्के की निराई-गुड़ाई करने गई थी। वह खेत पकरा टोला कदवा निवासी छरपन राम की सूदभरना वाली जमीन है जिसमें राजू ने मक्के लगाए थे।

खुशबू के पति का है कुदाल :

बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी खेत काम करने गए थे। जिस कुदाल से हत्या की गई है, वह कुदाल खुशबू के पति का ही है। घटना के बाद खुशबू का पति शक के घेरे में है। वह घटना के बाद से फरार है। यह भी बताया जा रहा है कि खुशबू के पति का करीब चार महीने से दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा था। मृतका को दो पुत्र एक पुत्री है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कदवा ओपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। थानेदार ने कहा कि कुदाल मृतका के पति का है। मृतका का पति शक के दायरे में है। पुलिस जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *