नवगछिया : शराब कारोबारियों और शराबियों के खलाफ पूरे सूबे की पुलिस विशेष अभियान चला रही है। दरअसल, छपरा की घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। बावजूद इसके इलाके में सक्रिय कारोबारी का काला धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर परबत्ता थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में शराब कारोबारी के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापामारी को इस दौरान सुधाकर मंडल के बासा पर पुलिस ने संचालित शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। मौके से पुलिस ने 61 लीटर देसी शराब, दो गैस सिलेंडर, 100 लीटर और 50 लीटर वाला एक एक हंडी समेत शराब बनाने वाले अन्य उपकरण बरामद किए। हालांकि, इस दौरान पुलिस को चकमा देकर धंधेवाज भागने में सफल रहा।

नवगछिया एसपी एसके सरोज ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि सुधाकर- मंडल के बासा में संचालित भट्टी में व्यापक पैमाने पर शराब बनाई जा रही है। इसके बाद परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार को आवश्यक कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष फौरी कार्रवाई करते

हुए जेएसआई राहुल कुमार और पुलिस टी के साथ राघोपुर गांव पहुंचे। जहां शराब भट्टी को ध्वस्त कर बनाई गई शराब बराम की गई। मामले को लेकर सुधाकर मंडल  सहित इस धंधे में शामिल चार अन्य लो के खिलाफ परबत्ता थाना में प्राथमिकी की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के ि पुलिस छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *