नवगछिया। राष्ट्रीय गणित दिवस-2022 के तहत आयोजित गणित प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम प्राप्त कर खरीक के कई छात्रों ने इलाके का मान बढ़ाया है। कन्या मध्य विद्यालय तेलघी के कक्षा सात के छात्र राधेश्याम ने जिला में दूसरा और कक्षा 6 के छात्र चाहत ने भी जिला में दूसरा और अंशिका ने नौवां स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय के प्राचार्य राजीव मिश्रा एवं पंचायत के उप मुखिया रौशन झा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं शिखर चंद चंडी प्रसाद मध्य विद्यालय की आठवीं की छात्रा सानिया ने नवगछिया अनुमंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

शुक्रवार को विद्यालय में प्राचार्य राकेश रंजन रविदास ने सफल छात्रा को सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक विपिन कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार शर्मा, मनीष कुमार, मो. समीम, प्रभु प्रिंस बीबी अफगानी बेगम, मीना, आमरा मोमताज, आलिया यासमीन,जुबेदा जूबी, फरहत नाज आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *