नवगछिया। अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111 वां वार्षिक महाधिवेशन दिनांक 18 19 एवं 20 फरवरी 2023 को होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम को लेकर नवगछिया भवानीपुर एनएच 31 टावर चौक के पास सोमवार को भूमि पूजन महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट के महात्मा गुरु सेवी स्वामी भागीरथ बाबा के कर कमलों से संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल, रंगरा जिला परिषद शबाना आज़मी, मंटू सिंह अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जयसवाल, वीरेंद्र प्रसाद यादव, व्यवस्थापक फुल बाबा, सुरेंद्र बाबा, वीरेंद्र बाबा,
नरेशानन्द बाबा, संजय बाबा, सचिव अजय किशोर यादव, राजू प्रसाद गुप्ता, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, सुबोध यादव, सुबोध साह, अमोद यादव, महेंद्र यादव, प्रमोद यादव,, विरेंद्र रजक, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।


