नवगछिया । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल का 33 वां श्री श्याम महोत्सव स्थानीय बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में शनिवार 31 दिसंबर और एक जनवरी 2023 दिन रविवार को बड़े ही धूमधाम मनाया जाएगा।

श्याम भक्त मण्डल के सचिव बरुण केजरीवाल नव बताया कि कार्यक्रम में भजन गायक चैतन्य दाधीच, जयपुर, निर्मल शर्मा, बरेली, अमन परवाना, कोलकाता , आयुष मोदी, कोलकाता, आनंद खेतान, भागलपुर और विनायक डांस ग्रुप कोलकाता बाबा को रिझाने आ रहे हैं।

31 दिसंबर की शआम मारवाड़ी विवाह भवन से महा छप्पन भोग यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में श्याम भक्त मंडल के वरुण केजरीवाल, वरीय कार्यकर्ता रवि सर्राफ, अनिल केजरीवाल, अशोक केडिया, मनोज चौधरी, संतोष यादुका नंदलाल तिवारी, महेश चिरानिया, संदीप चिरानिया शंभू रुंगटा शिव डोकानिया मानस चिरानिया केशव सराफ गोविंद केडिया आदि सदस्य थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *