बिहपुर । लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 8 लत्तीपुर-जमालदीपुर निवासी पूर्व जिला परिषद के छोटे भाई सुनील सिंह हत्याकांड में गुरुवार की रात पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनवर्षा निवासी कुख्यात कन्हैया चौधरी का पिता मनोज चौधरी है।

उन्होंने बताया कि मृतक किसान सुनील सिंह की पत्नी रीता देवी उर्फ नमिता के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें सोनवर्षा के कुख्यात कन्हैया चौधरी, मनोज चौधरी और तीन अज्ञात को नामजद किया है। जिसमें मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कन्हैया को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उधर मृतक के घर मातमी पसरा हुआ है। मां व बेटी रोते-रोते कह रही थी कैसे चलेगा घर। पिता ने कर्ज लेकर खेती की थी अब कर्ज कैसे चुकाएंगे। परिजनों ने बताया कि अपनी बेटी की शादी कुछ माह पहले किया था। उसका भी कुछ उधार बाकी है।

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज शुक्रवार को सोनवर्षा के पटपारा दियारा में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बासा मालिक से जानकारी ली। जहां पर किसान को पीटा गया था, वहां से खून के नमूने भी लिए। साथ ही बांस के डंडे को भी जब्त किया। इस दौरान हेडक्वाटर डीएसपी सुनील पांडे, इंस्पेक्टर विनय कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार, भवानीपुर ओपी प्रभारी रमेश कुमार, खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, नदी थानाध्यक्ष आदि मौजूद थे। एसपी ने बताया कि चोट लगने से कन्हैया की घोड़ी के पैर से खून निकल रहा था। जिसके चलते वह नाव पर बैठे लोगों से गमछा मांग रहा था। इसी बात पर सुनील सिंह से विवाद हुआ। कन्हैया के साथ एक और लड़का था। उसके बाद कन्हैया ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस कन्हैया को पकड़ने को छापेमारी कर रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

मृतक किसान की पुत्री के पढ़ाई का खर्च उठाएंगे बिहपुर थानाध्यक्ष

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की मृतक किसान सुनील सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी कक्षा सात में पढ़ती है। उसके दसवीं तक पढ़ाई का खर्चा उठाने का आश्वासन दिया। क्योंकि परिवार सुनील सिंह के कमाई से चलती थी। अब परिवार के सामने भरण-पोषण की समस्या आ गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *