नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में एक पखवाड़ा पूर्व विभूति कापरी की अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी बिंदेश्वरी कापड़ी को इस्माईलपुर पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
बिंदेश्वरी कापड़ी पर आरोप है कि वह अपने सहयोगी के साथ विभूति का अपहरण कर के अपने साथ गंगा नदी के किनारे ले जाकर हत्या कर दी। मृतक विभूति की पत्नी ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए इस्माईलपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। इस मामले में कई और आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
