नवगछिया । श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया का 33 वां श्याम महोत्सव सोमवार को मारवाड़ी विवाह भवन में भंडारे के साथ संपन्न हुआ। नगर वासियों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण करते हुए बाबा की जय जयकार की।

सुबह से महिला और संध्या में पुरुषों का प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया था। श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष रवि सर्राफ ने कार्यक्रम में भाग लेने और सभी का सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही इतना बड़ा महोत्सव संभव हो पाता है। जल्द ही बाबा का मंदिर नवगछिया में बनेगा।

भंडारे के कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला सदस्यों में रिंपा केडिया, प्रीति चिरानिया, पूजा रुंगटा, प्रियंका केडिया, बबीता केडिया नीलम केडिया, रिया चिरानिया, निक्की चिरानिया, अंजु रुंगटा, सीमा चौधरी और श्री श्याम भक्त मंडल के सचिव वरुण केजरीवाल, अध्यक्ष रवि सर्राफ, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, मनोज चौधरी, संतोष यादुका, नंदलाल तिवारी, महेश चिरानिया, अनिल केजरीवाल, संदीप चिरानिया, शंभू रुंगटा, रुपेश रुंगटा, शिव डोकानिया, मानस चिरानिया, केशव सराफ, गोविंद केडिया आदि का योगदान रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *