बिहपुर। दिनभर धूप नहीं निकलने से सोमवार को कड़कड़ाती ठंढ का असर देखा गया। इस दौरान लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। लोग जरूरी कम के कारण ही बाहर निकले। वहीं इलाके के लोग ठंढ से बचाव को लेकर अलाव के सहारा लेते नजर आए। बाजारों में आम दिनों के मुकाबले कम लोग ही नजर आए।

वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुये बिहपुर बाजार में दो जगहों डाकबंगला चौक व स्टेशन गोलंबर चौक पर प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था की है। बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद ने बताया जरूरत के मुताबिक और जगहों पर भी अलाव जलाया जाएगा।

वहीं बिहपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार ने बताया की बढ़ती ठंढ को देखते हुए लोगों को सलाह देते हुए कहा कि जरूरी काम हो तो ही घर से निकलें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *